Ad

रागी की फसल

सेहत के साथ किसानों की आय भी बढ़ा रही रागी की फसल

सेहत के साथ किसानों की आय भी बढ़ा रही रागी की फसल

छत्तीसगढ़ सरकार खरीद रही समर्थन मूल्य पर

आज हम आपको एक ऐसे पोषण तत्व के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद आपने बहुत कम सुना होगा, या यह भी हो सकता है कि इसके बार में अभी तक आपको कोई जानकारी ही न हो। जिसमें ऐसे कई पोषण तत्व मौजूद हैं जो आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसमें कैल्शियम, विटामिन्स, फाइबर, कार्बोहाइड्रेड सरीखे तमाम जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं रागी (Ragi or Raagi or Finger millet) की। रागी को बाजरा, फिंगर या नचनी के नाम से भी जाना जाता है। रागी मुख्य रूप से अफ्रीका और एशिया महाद्वीप में उगाई जाती है। जिसको मडुआ, अफ्रीकन रागी, फिंगर बाजरा और लाल बाजरा के नाम से भी जाना जाता है। इसके पौधे पूरे साल पैदावार देने में सक्षम होते हैं। इसके पौधे सामान्य तौर पर एक से डेढ़ मीटर तक की ऊंचाई के पाए जाते हैं। फाइबर से भरपूर होने की वजह से ये शुगर ठीक करने और वजन घटाने में भी मदद करता है। यही नहीं यह तनाव दूर करने में काफी कारगार साबित होता है। आम तौर पर इसे पीसकर या अंकुरित अवस्था में खाते हैं। आप रागी का सेवन रोटी के तौर पर कर सकते हैं। आप इसे गेंहू के आटा के साथ मिलाएं और फिर इसकी रोटी बनाकर खाएं। इसकी इडली भी बनाई जा सकती है। अगर इसका रेगुलर सेवन किया जाए तो यह शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है।


ये भी पढ़ें:
जानिए गेहूं की बुआई और देखभाल कैसे करें

छतीसगढ़ सरकार कर रही समर्थन मूल्य पर खरीदी

छत्तीसगढ़ को वैसे तो धान का कटोरा कहा जाता है पर अब सरकार किसानों को अन्य फसलों के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है,जिससे वे अधिक से अधिक लाभ कमा सकें। छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में अब धान के अलावा रागी की फसल भी उगाई जा रही है। वहीं रागी की फसल को प्रोत्साहित करने और किसानों को अधिक पैदावार के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले साल से किसानों से रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी भी शुरू कर दी है। पहले किसानों को इस फसल को उगाने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी, पर अब किसान भी धीरे-धीरे इसकी फसल लगाने में अधिक रूचि लेने लगे हैं।


ये भी पढ़ें:
भारत सरकार ने खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया

खेती-किसानी में जुड़ा नया आयाम

छत्तीसगढ़ में धान के अलावा रागी की फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने से प्रदेश में खेती- किसानी में एक नया आयाम भी जुड़ गया है। जहां पहले किसान धान की फसल से समृद्ध हो रहे थे अब रागी भी उनकी समृद्धि बढ़ाने में एक कारगार साबित हो रही है।

मिलावट की संभावना नहीं

आज आधुनिक युग में हर ज्यादातर वस्तुओं में मिलावट की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। त्यौहार हो या सामान्य दिन लोगों को अक्सर मिलावटी खाद्य पदार्थों से दो-चार होना ही पड़ता है, जिसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। वहीं बच्चे इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होते है क्यों के उनकी इम्युनिटी पावर कम होने के कारण उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है, जिस कारण उनमें बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। पर रागी के मामले में ऐसा नहीं है। रागी में मिलावट की कोई गुंजाइश नहीं है। क्यों के रागी के दाने बहुत ही छोटे होते हैं, इसलिए इसे पॉलिश या प्रोसेस करने की संभावना नहीं होती। जिस वजह से इसमें मिलावट की भी संभावना नहीं रहती है। ऐसे में निरोगी रहने के लिए रागी का सेवन जरूर करें।


ये भी पढ़ें:
IYoM: मिलेट्स (MILLETS) यानी बाजरा को अब गरीब का भोजन नहीं, सुपर फूड कहिये

रागी में कैल्शियम की भरपूर मात्र

आज देखा जाए तो लोगों को केल्सियम की कमी से कई बीमारियां हो रही है, जिस कारण उनकी दिनचर्या कफी प्रभावित होती जा रही है। ऐसे में उन लोगों के लिए केल्सियम की कमी को दूर करने के लिए रागी एक कारगार माध्यम साबित हो सकता है। किसी भी अनाज से तुलना की जाए तो रागी के आटे में कैल्शियम सबसे अधिक पाया जाता है। यह एकमात्र ऐसा नॉन-डेयरी प्रोडक्टक्स है जिसमें में इतनी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जिस वजह से अगर आप हड्डी की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसके नियमित उपयोग से आप अपनी हड्डियों और दांतों को मजबूत बना सकते हैं. इसके अलावा ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम में भी यह बहुत ही उपयोगी है.

- डायबिटीज़ भी कंट्रोल में रखती है रागी

अनियमित खानपान और प्रभावित होती दिनचर्या के कारण आज पूरे विश्व में डायबिटीज की बीमारी एक मुख्य समस्या के रूप में उभर कर सामने आ रही है। हर घर में एक व्यक्ति इस बीमारी से जूझ रहा है और इस बीमारी से छुटकारा पाने हर महीने रुपए खर्च कर रहा है, फिर भी समस्या जस की जस बनी हुई है। ऐसे में रागी आपको डायबिटीज से बचाने में काफी कारगर सिद्ध हो सकती है। रागी में चावल, मक्का या गेहूं की तुलना में हाई पॉलीफेनोल और डायटरी फाइबर भरपूर मात्रा में मिलता है जिससे आप ग्लूकोज को नियंत्रित रख सकते हैं. इसे आप ब्रेकफास्ट से लेकर लंच या डिनर में भी खा सकते हैं।

सर्दियों में बीमारी से बचाने में कारगार

हर साल सर्दियों का मौसम आते ही सर्दी-खांसी, गले में खराश होना और अधिक ठंड की वजह से कोल्ड स्ट्रोक का खतरा होता है। ऐसे में रागी आपको इन सबसे बचाने में काफी अहम भूमिका निभा सकती है। सर्दियों में लोग अपनी डाइट में कई तरह के फूड्स को शामिल करते हैं, जो शरीर को गर्म रख सकें. ऐसी ही खाद्य सामग्रियों में से एक है रागी। कैल्शियम से भरपूर सर्दियों में इस्तेमाल में लाया जाने वाला रागी का आटा किसी भी अन्य अनाज की तुलना में कैल्शियम से भरपूर होता है।
मोटे अनाज (मिलेट) की फसलों का महत्व, भविष्य और उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी

मोटे अनाज (मिलेट) की फसलों का महत्व, भविष्य और उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी

भारत के किसान भाइयों के लिए मिलेट की फसलें आने वाले समय में अच्छी उपज पाने हेतु अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं। आगे इस लेख में हम आपको मिलेट्स की फसलों के बारे में अच्छी तरह जानकारी देने वाले हैं। मिलेट फसलें यानी कि बाजरा वर्गीय फसलें जिनको अधिकांश किसान मिलेट अनाज वाली फसलों के रूप में जानते हैं। मिलेट अनाज वाली फसलों का अर्थ है, कि इन फसलों को पैदा करने एवं उत्पादन लेने के लिए हम सब किसान भाइयों को काफी कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता। समस्त मिलेट फसलों का उत्पादन बड़ी ही आसानी से लिया जा सकता है। जैसे कि हम सब किसान जानते हैं, कि सभी मिलेट फसलों को उपजाऊ भूमि अथवा बंजर भूमि में भी पैदा कर आसान ढ़ंग से पैदावार ली जा सकती है। मिलेट फसलों की पैदावार के लिए पानी की जरुरत होती है। उर्वरक का इस्तेमाल मिलेट फसलों में ना के समान होता है, जिससे किसान भाइयों को ज्यादा खर्च से सहूलियत मिलती है। जैसा कि हम सब जानते हैं, कि हरित क्रांति से पूर्व हमारे भारत में उत्पादित होने वाले खाद्यान्न में मिलेट फसलों की प्रमुख भूमिका थी। लेकिन, हरित क्रांति के पश्चात इनकी जगह धीरे-धीरे गेहूं और धान ने लेली और मिलेट फसलें जो कि हमारी प्रमुख खाद्यान्न फसल हुआ करती थीं, वह हमारी भोजन की थाली से दूर हो चुकी हैं।

भारत मिलेट यानी मोटे अनाज की फसलों की पैदावार में विश्व में अव्वल स्थान पर है

हमारा भारत देश आज भी मिलेट फसलों की पैदावार के मामले में विश्व में सबसे आगे है। इसके अंतर्गत मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में किसान भाई बड़े पैमाने पर मोटे अनाज यानी मिलेट की खेती करते हैं। बतादें, कि असम और बिहार में सर्वाधिक मोटे अनाज की खपत है। दानों के आकार के मुताबिक, मिलेट फसलों को मुख्यतः दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। प्रथम वर्गीकरण में मुख्य मोटे अनाज जैसे बाजरा और ज्वार आते हैं। तो उधर दूसरे वर्गीकरण में छोटे दाने वाले मिलेट अनाज जैसे रागी, सावा, कोदो, चीना, कुटुकी और कुकुम शम्मिलित हैं। इन छोटे दाने वाले, मिलेट अनाजों को आमतौर पर कदन्न अनाज भी कहा जाता है।

ये भी पढ़ें:
सेहत के साथ किसानों की आय भी बढ़ा रही रागी की फसल

वर्ष 2023 को "अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष" के रूप में मनाया जा रहा है

जैसा कि हम सब जानते है, कि वर्ष 2023 को “अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। भारत की ही पहल के अनुरूप पर यूएनओ ने वर्ष 2023 को मिलेट वर्ष के रूप में घोषित किया है। भारत सरकार ने मिलेट फसलों की खासियत और महत्ता को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2018 को “राष्ट्रीय मिलेट वर्ष” के रूप में मनाया है। भारत सरकार ने 16 नवम्बर को “राष्ट्रीय बाजरा दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

मिलेट फसलों को केंद्र एवं राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर से बढ़ावा देने की कोशिशें कर रही हैं

भारत सरकार द्वारा मिलेट फसलों की महत्ता को केंद्र में रखते हुए किसान भाइयों को मिलेट की खेती के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मिलेट फसलों के समुचित भाव के लिए सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य में इजाफा किया जा रहा है। जिससे कि कृषकों को इसका अच्छा फायदा मिल सके। भारत सरकार एवं राज्य सरकारों के स्तर से मिलेट फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन में बढ़ोत्तरी हेतु विभिन्न सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिससे किसान भाई बड़ी आसानी से पैदावार का फायदा उठा सकें। सरकारों द्वारा मिलेट फसलों के पोषण और शरीरिक लाभों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण एवं शहरी लोगों के मध्य जागरूकता बढ़ाने की भी कोशिश की जा रही है। जलवायु परिवर्तन ने भी भारत में गेहूं और धान की पैदावार को बेहद दुष्प्रभावित किया है। इस वजह से सरकार द्वारा मोटे अनाज की ओर ध्यान केन्द्रित करवाने की कोशिशें की जा रही हैं।

मिलेट यानी मोटे अनाज की फसलों में पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में विघमान रहते हैं

मिलेट फसलें पोषक तत्वों के लिहाज से पारंपरिक खाद्यान गेहूं और चावल से ज्यादा उन्नत हैं। मिलेट फसलों में पोषक तत्त्वों की भरपूर मात्रा होने की वजह इन्हें “पोषक अनाज” भी कहा जाता है। इनमें काफी बड़ी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-E विघमान रहता है। कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन कैल्शियम, मैग्नीशियम भी समुचित मात्रा में पाया जाता है। मिलेट फसलों के बीज में फैटो नुत्त्रिएन्ट पाया जाता है। जिसमें फीटल अम्ल होता है, जो कोलेस्ट्राल को कम रखने में सहायक साबित होता है। इन अनाजों का निमयित इस्तेमाल करने वालों में अल्सर, कोलेस्ट्राल, कब्ज, हृदय रोग और कर्क रोग जैसी रोगिक समस्याओं को कम पाया गया है।

मिलेट यानी मोटे अनाज की कुछ अहम फसलें

ज्वार की फसल

ज्वार की खेती भारत में प्राचीन काल से की जाती रही है। भारत में ज्वार की खेती मोटे दाने वाली अनाज फसल और हरे चारे दोनों के तौर पर की जाती है। ज्वार की खेती सामान्य वर्षा वाले इलाकों में बिना सिंचाई के हो रही है। इसके लिए उपजाऊ जलोड़ एवं चिकिनी मिट्टी काफी उपयुक्त रहती है। ज्वार की फसल भारत में अधिकांश खरीफ ऋतु में बोई जाती है। जिसकी प्रगति के लिए 25 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस तक तापमान ठीक होता है। ज्वार की फसल विशेष रूप से महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में की जाती है। ज्वार की फसल बुआई के उपरांत 90 से 120 दिन के समयांतराल में पककर कटाई हेतु तैयार हो जाती है। ज्वार की फसल से 10 से 20 क्विंटल दाने एवं 100 से 150 क्विंटल हरा चारा प्रति एकड़ की उपज है। ज्वार में पोटैशियम, फास्पोरस, आयरन, जिंक और सोडियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ज्वार का इस्तेमाल विशेष रूप से उपमा, इडली, दलिया और डोसा आदि में किया जाता है।

बाजरा की फसल

बाजरा मोटे अनाज की प्रमुख एवं फायदेमंद फसल है। क्योंकि, यह विपरीत स्थितियों में एवं सीमित वर्षा वाले इलाकों में एवं बहुत कम उर्वरक की मात्रा के साथ बेहतरीन उत्पादन देती हैं जहां अन्य फसल नहीं रह सकती है। बाजरा मुख्य रूप से खरीफ की फसल है। बाजरा के लिए 20 से 28 डिग्री सेल्सियस तापमान अनुकूल रहता है। बाजरे की खेती के लिए जल निकास की बेहतर सुविधा होने चाहिए। साथ ही, काली दोमट एवं लाल मिट्टी उपयुक्त हैं। बाजरे की फसल से 30 से 35 क्विंटल दाना एवं 100 क्विंटल सूखा चारा प्रति हेक्टेयर की पैदावार मिलती है। बाजरे की खेती मुख्य रूप से गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में की जाती है। बाजरे में आमतौर पर जिंक, विटामिन-ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर तथा विटामिन-बी काम्प्लेक्स की भरपूर मात्रा उपलब्ध है। बाजरा का उपयोग मुख्य रूप से भारत के अंदर बाजरा बेसन लड्डू और बाजरा हलवा के तौर पर किया जाता है।

रागी (मंडुआ) की फसल

विशेष रूप से रागी का प्राथमिक विकास अफ्रीका के एकोपिया इलाके में हुआ है। भारत में रागी की खेती तकरीबन 3000 साल से होती आ रही है। रागी को भारत के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न मौसम में उत्पादित किया जाता है। वर्षा आधारित फसल स्वरुप जून में इसकी बुआई की जाती है। यह सामान्यतः आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, बिहार, तमिलनाडू और कर्नाटक आदि में उत्पादित होने वाली फसल है। रागी में विशेष रूप से प्रोटीन और कैल्शियम ज्यादा मात्रा में होता है। यह चावल एवं गेहूं से 10 गुना ज्यादा कैल्शियम व लौह का अच्छा माध्यम है। इसलिए बच्चों के लिए यह प्रमुख खाद्य फसल हैं। रागी द्वारा मुख्य तौर पर रागी चीका, रागी चकली और रागी बालूसाही आदि पकवान निर्मित किए जाते हैं।

कोदों की फसल

भारत के अंदर कोदों तकरीबन 3000 साल पहले से मौजूद था। भारत में कोदों को बाकी अनाजों की भांति ही उत्पादित किया जाता है। कवक संक्रमण के चलते कोदों वर्षा के बाद जहरीला हो जाता है। स्वस्थ अनाज सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसकी खेती अधिकांश पर्यावरण के आश्रित जनजातीय इलाकों में सीमित है। इस अनाज के अंतर्गत वसा, प्रोटीन एवं सर्वाधिक रेसा की मात्रा पाई जाती है। यह ग्लूटन एलजरी वाले लोगो के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है। इसका विशेष इस्तेमाल भारत में कोदो पुलाव एवं कोदो अंडे जैसे पकवान तैयार करने हेतु किया जाता है।

सांवा की फसल

जानकारी के लिए बतादें, कि लगभग 4000 वर्ष पूर्व से इसकी खेती जापान में की जाती है। इसकी खेती आमतौर पर सम शीतोष्ण इलाकों में की जाती है। भारत में सावा दाना और चारा दोनों की पैदावार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह विशेष रूप से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और तमिलनाडू में उत्पादित किया जाता है। सांवा मुख्य फैटी एसिड, प्रोटीन, एमिलेज की भरपूर उपलब्ध को दर्शाता है। सांवा रक्त सर्करा और लिपिक स्तर को कम करने के लिए काफी प्रभावी है। आजकल मधुमेह के बढ़ते हुए दौर में सांवा मिलेट एक आदर्श आहार बनकर उभर सकता है। सांवा का इस्तेमाल मुख्य तौर पर संवरबड़ी, सांवापुलाव व सांवाकलाकंद के तौर पर किया जाता है।

ये भी पढ़ें:
श्री अन्न का सबसे बड़ा उत्पादक देश है भारत, सरकार द्वारा उत्पादन बढ़ाने के लिए किए जा रहे हैं कई प्रयास

चीना की फसल

चीना मिलेट यानी मोटे अनाज की एक प्राचीन फसल है। यह संभवतः मध्य व पूर्वी एशिया में पाई जाती है, इसकी खेती यूरोप में नव पाषाण काल में की जाती थी। यह विशेषकर शीतोष्ण क्षेत्रों में उत्पादित की जाने वाली फसल है। भारत में यह दक्षिण में तमिलनाडु और उत्तर में हिमालय के चिटपुट इलाकों में उत्पादित की जाती है। यह अतिशीघ्र परिपक्व होकर करीब 60 से 65 दिनों में तैयार होने वाली फसल है। इसका उपभोग करने से इतनी ऊर्जा अर्जित होती है, कि व्यक्ति बिना थकावट महसूस किये सुबह से शाम तक कार्यरत रह सकते हैं। जो कि चावल और गेहूं से सुगम नहीं है। इसमें प्रोटीन, रेशा, खनिज जैसे कैल्शियम बेहद मात्रा में पाए जाते हैं। यह शारीरिक लाभ के गुणों से संपन्न है। इसका इस्तेमाल विशेष रूप से चीना खाजा, चीना रवा एडल, चीना खीर आदि में किया जाता है।
रागी की फसल उत्पादन की सम्पूर्ण जानकारी (Ragi Ki Kheti and Finger Millet Farming in Hindi)

रागी की फसल उत्पादन की सम्पूर्ण जानकारी (Ragi Ki Kheti and Finger Millet Farming in Hindi)

फिंगर मिलेट (एल्यूसिन कोरकाना) आमतौर पर रागी के रूप में जाना जाता है, यह एक महत्वपूर्ण मोटा अनाज है और चारे के उद्देश्य से भी उगाई जाने वाली फसलें है।  भारत में विविध कृषि-जलवायु परिस्थितियाँ में इस फसल से अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। फ़सल कम इनपुट की आवश्यकता होती है और ये फसल कीट और रोगों से कम प्रभावित होता है। फसल 90-120 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है। इस फसल को सूखा सहने के लिए के लिए आदर्श माना जाता है।  भारत में  कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड और महाराष्ट्र में मुख्य रूप से रागी की खेती होती है। रागी में लगभग 65-75% कार्बोहाइड्रेट, 8% प्रोटीन, 15-20% आहार फाइबर और 2.5-3.5% खनिज होते है। रागी के दाने उच्चतम कैल्शियम की मात्रा (344mg /100g अनाज), लोहा,जस्ता, आहार फाइबर और आवश्यक अमीनो एसिड के लिए जाने जाते है।

रागी की फसल किस मौसम में उगाई जाती है 

रागी की खेती खरीफ के मौसम में की जाती है यहाँ एक गर्मी को सहने वाली फसल है। फसल की अच्छी वृद्धि 34 -  30 डिग्री के दिन के तापमान और  22 से 25 डिग्री सेल्सियस  रात के तापमान में होती है। यह उन क्षेत्रों में सबसे अच्छा पनपता है जहाँ वार्षिक वर्षा लगभग 1000 mm तक होती है।  यह भी पढ़ें:
मोटे अनाज (मिलेट) की फसलों का महत्व, भविष्य और उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी

रागी की फसल किस प्रकार की मिट्टी में अच्छी उपज देती है 

रागी की खेती विभिन्न प्रकार की मिट्टी में की जाती है। चिकनी दोमट से लेकर बालुई ऊँची भूमि वाली मिटटी में भी ये फसल उगाई जा सकती है। यह फसल अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिटटी में अच्छी पनपती है। अच्छी उर्वरता वाली हल्की लाल दोमट और बलुई दोमट मिट्टी भी रागी की फसल के लिए उत्तम मानी जाती है, मिट्टी कार्बनिक पदार्थों से भरपूर होनी चाहिए। क्षारीय मिट्टी में भी पौधा अच्छी तरह से पनपता है। 

रागी की किस्में 

कर्नाटक के लिए -  GPU 28, GPU-45, GPU-48,PR 202, MR 1, MR 6, Indaf 7, ML365, GPU 67, GPU 66, KMR 204, KMR 301, KMR 340, Tamil Nadu के लिए - GPU 28, CO 13, TNAU 946 ,(CO 14), CO 9, CO 12, CO 15,आंध्र प्रदेश के लिए - VR 847, PR 202, VR 708,VR 762, VR 900, VR 936, झारखण्ड के लिए -  A 404, BM 2, VL 379 ,उड़ीसा के लिए -  OEB 10, OUAT 2, BM 9-1, OEB 526, OEB-532, उत्तराखंड के लिए -  PRM-2, VL 315, VL 324, VL352, VL 149, VL 146, VL-348,VL-376, PES 400, VL 379,छत्तीसगढ़ के लिए -  छत्तीसगढ़ -2, BR-7, GPU 28, PR 202, VR 708 and VL149, VL 315, VL 324, VL 352, VL 376,महाराष्ट्र के लिए -   दापोली  1, Phule नाचनी, KOPN 235, KoPLM 83, Dapoli-2,गुजरात के लिए -   GN 4, GN 5, GNN 6, GNN 7

बीज बुवाई का तरीका और बीज की मात्रा 

रागी को छिड़काव और ड्रिल दोनों तरीकों से बोया जा सकता है। कई जगह इसकी खेती नर्सरी लगा कर भी की जाती है। छिड़काव विधि से बीज की डायरेक्ट खेत में हाथ से छिड़ दिया जाता है। उसके बाद बीज को मिट्टी में मिलाने के लिए कल्टीवेटर से दो बार हल्की जुताई कर पाटा लगा दिया जाता है। रागी की बिजाई मशीनों द्वारा कतारों में की जाती है। बुवाई के समय कतार से कतार की दूरी 25 -30 सेंटीमीटर होनी चाहिए और बीज से बीज की दूरी 15 सेंटीमीटर होनी चाहिए।  सीधी बुवाई करने के लिए 4-5 किलोग्राम बीज एक एकड़ के लिए पर्याप्त होता है। रोपण विधि में 2 किलोग्राम बीज एक एकड़ की नर्सरी तैयार करने के लिए पर्याप्त होती है।  यह भी पढ़ें: सेहत के साथ किसानों की आय भी बढ़ा रही रागी की फसल 20-25 दिनों की नर्सरी रोपण के लिए उत्तम मानी जाती है। बीज को उपचारित करने के लिए थीरम, बाविस्टीन या फिर कैप्टन दवा उपयोग करें

फसल की सिंचाई

इसकी फसल (ragi crop) के लिए अधिक सिचाई की आवश्यकता नहीं होती है।  अगर वर्षा सही समय पर नहीं हुई तो बुवाई के एक महीने के बाद फसल की सिचाई करें।  फसल पर फूल और दाने आने पर पर्याप्त नमी की आवश्यकता होती है।

रागी की फसल में खाद और उर्वरक प्रबंधन 

अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए  5 -6 टन कम्पोस्ट या गोबर की खाद डालें। बुवाई से लगभग एक माह पूर्व आम तौर पर अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए खाद डालें।    वर्षा आधारित स्थिति में 12-15  किलोग्राम नाइट्रोजन, 8 किलोग्राम फॉस्फोरस व 8  किलोग्राम पोटाश प्रति एकड़ की दर से फसल में डालें और सिंचित फसल के लिए   20 -25  किलोग्राम नाइट्रोजन ,12-15  किलोग्राम फॉस्फोरस व 12-15  किलोग्राम पोटाश प्रति एकड़ की दर से फसल में डालें। फॉस्फोरस, पोटाश की सम्पूर्ण मात्रा और नाइट्रोजन की आधा बुवाई के समय और शेष आधी नाइट्रोजन पहली सिंचाई के समय फसल में डालें।

रागी की फसल में खरपतवार नियंत्रण

रागी की फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए उचित समय निराई गुड़ाई करते रहे। रागी की बुवाई के करीब 20-25 दिन बाद पहली निराई करें। खरपतवार नियंत्रण के लिए रागी की बुवाई से पहले आइसोप्रोट्यूरॉन या ऑक्सीफ्लोरफेन की उचित मात्रा का छिड़काव करें।  यह भी पढ़ें: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मोटे अनाजों के उत्पादों को किया प्रोत्साहित

फसल की कटाई और पैदावार 

रागी की कटाई उसकी किस्मों पर निर्भर करती है। सामान्यतः फसल तक़रीबन 115-120 दिन में कटाई के लिए तैयार हो जाती है। रागी की बालियों को दराती से काट कर ढेर बनाकर धुप में 3-4 दिनों के लिए सुखाएं। अच्छी तरह से सूखने के बाद थ्रेशिंग करें। रागी की फसल से औसतन पैदावार 10 क्विंटल प्रति एकड़ तक हो जाती है।  .